Accident

गिरिडीह: टुंडी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल

Share This News

गिरिडीह के टुंडी रोड स्थित वनांचल कॉलेज के समीप गुरुवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो मोहनपुर निवासी मोहम्मद अनीस अहमद और झगरी निवासी शंकर साव के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। इस बाइक पर भी दो युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।

इसी बीच गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर गिरे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य दो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।

घटनास्थल पर मची अफरातफरी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतकों की जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

राजनीतिक नेताओं ने जताया दुख

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव और भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। नगर विकास मंत्री ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक युवक जिस फैक्ट्री में काम करता था, वहां से भी परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस बीच मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ट्रेलर चालक की पहचान करने और हादसे के अन्य कारणों की पड़ताल कर रही है।

(रिपोर्ट: राजदीप आर्यन)

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

2 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

4 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

5 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

6 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

6 hours ago

नाखूनों के रंग और बनावट से जानें सेहत का हाल, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

हमारे शरीर के स्वास्थ्य का संकेत केवल चेहरे या त्वचा से ही नहीं, बल्कि नाखूनों…

9 hours ago