गिरिडीह के दीपक श्रीवास्तव को मिला ब्लैक बेल्ट द्वितीय डन, इसकू झारखंड में मिली अहम जिम्मेदारी

1 Min Read
Share This News

गिरिडीह: शहर के कराटे खिलाड़ी दीपक श्रीवास्तव ने ब्लैक बेल्ट द्वितीय डन की उपाधि हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड (इसकू) झारखंड की सदस्यता ग्रहण की। इस उपलब्धि के लिए उन्हें गिरिडीह जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला और झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नुरुल होदा ने ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

रांची में 8 फरवरी 2025 को इसकू झारखंड की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कराटे संस्था के विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। इसी बैठक में गिरिडीह के मोहम्मद अली रजा को प्रथम उपाध्यक्ष और दीपक कुमार को उपाध्यक्ष (स्टेट कमेटी) के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही दीपक कुमार को ब्लैक बेल्ट द्वितीय डन से सम्मानित किया गया।

दीपक श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर इसकू इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद तारिक, इसकू झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद इबरार कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, गिरिडीह के कराटे प्रेमियों ने भी दीपक श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version