Giridih

गिरिडीह के झंडा मैदान में हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेले का हुआ भव्य उद्घाटन

Share This News

गिरिडीह: स्थानीय झंडा मैदान में बुधवार शाम हस्तशिल्प मेला सह डिजनीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन किया गया। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य अतिथियों ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की शुरुआत की।

देशभर के हस्तशिल्प उत्पादों के साथ 75 स्टॉल लगाए गए

मेले के प्रबंधक फिरदौस ने बताया कि इस बार मेले में कुल 75 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प कारीगरों द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी, कश्मीरी शॉल, पंजाबी जूती, बंगाल की जामदानी साड़ी, लखनवी चिकन के परिधान, कश्मीर के ड्राई फ्रूट्स, राजकोट की ज्वेलरी, खादी के कपड़े, लेदर बैग सहित घरेलू उपयोग की वस्तुएं एवं श्रृंगार प्रसाधन सामग्री उपलब्ध हैं।

मनोरंजन और खानपान का भी विशेष इंतजाम

मेले में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा, फूड स्टॉल और अन्य उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

25 फरवरी तक चलेगा मेला

मेले के आयोजकों ने बताया कि यह मेला आगामी 25 फरवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने गिरिडीह वासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लें और हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करें।

 

Recent Posts

गावां में भू-मापक सर्वे प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू, शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर

गिरिडीह: गावां प्रखंड में भू-मापक (अमीन) सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 फरवरी…

3 hours ago

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति की बैठक संपन्न ,स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने पर की गई चर्चा

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नगर समिति की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित…

5 hours ago

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

15 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

1 day ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

1 day ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

1 day ago