Accident

गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में छह की दर्दनाक मौत…

Share This News

गिरिडीह: गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो पिकेट के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मधुबन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी।

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, छह की मौके पर ही मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे बाइक सवार और स्कॉर्पियो में सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार दो लोगों और स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हो चुकी है। बाइक सवार मृतकों में मधुबन थाना क्षेत्र के अटकी निवासी हुसैनी मियां और बबलू कुमार टुडू शामिल हैं। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार मृतकों की पहचान सोमेश चंद्रा, गोपाल कुमार और गुलाब कुमार के रूप में हुई है। एक अन्य शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

16 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

18 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

19 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

20 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

20 hours ago