Jharkhand

Jac Martic Paper Leak: हिंदी, विज्ञान के बाद अब संस्कृत का प्रश्नपत्र भी लीक होने की आशंका, 22 फरवरी को होनी है परीक्षा

Share This News

रांची:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिन्दी और विज्ञान के बाद अब संस्कृत का प्रश्नपत्र भी लीक होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा से एक दिन पहले ही संस्कृत का पेपर एक यूट्यूब चैनल पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाँकि, यह प्रश्नपत्र सही है या फर्जी, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, और वो पेपर सही है या गलत इसकी पुष्टि गिरिडीह व्यूज भी नहीं करता है.

गौरतलब है कि 22 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा होनी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पेपर ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले हिन्दी (A और B) और विज्ञान के प्रश्नपत्र भी लीक हो चुके थे, जिसके कारण झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। हिन्दी की परीक्षा 18 फरवरी और विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की खबरों के बाद इन्हें निरस्त कर दिया गया।

छात्रों से अपील: घबराएं नहीं, पढ़ाई जारी रखें

इस पूरे घटनाक्रम से छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बार-बार पेपर लीक की खबरें आने से उनका मनोबल प्रभावित हो सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों और शिक्षकों का कहना है कि छात्र घबराएं नहीं और पढ़ाई जारी रखें। जब तक सरकार या झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक अफवाहों पर ध्यान न दें।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

4 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

4 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

7 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago