Jamua

जमुआ: गरीब परिवार के बेटे की कड़ी मेहनत रंग लाई, नगर विकास मंत्रालय में राजस्व निरीक्षक के पद पर मिली नियुक्ति

Share This News

जमुआ: संघर्ष और मेहनत की मिसाल कायम करते हुए गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के सिरसिया गांव निवासी अजित कुमार वर्मा को नगर विकास मंत्रालय में राजस्व निरीक्षक (Revenue Inspector) के पद पर नियुक्ति मिली है। अजित एक बेहद साधारण और गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया।

अजित के पिता सुरेंद्र प्रसाद वर्मा गुजरात के सूरत शहर में काम करते हैं और परिवार के लिए हमेशा एक मजबूत आधार बने रहे। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, अजित ने अपनी शिक्षा और करियर को प्राथमिकता दी। यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की।

CA और बैंकिंग की भी कर रहे थे तैयारी

अजित सिर्फ राजस्व निरीक्षक की परीक्षा ही नहीं बल्कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) और बैंकिंग सेक्टर की तैयारी भी कर रहे थे। उन्होंने कोलकाता से CA की पढ़ाई की थी और साथ ही अन्य नौकरियों के लिए भी प्रयासरत थे।

उनकी इस सफलता पर परिवार, मित्रों और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्हें सभी से प्यार भरा आशीर्वाद और ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अजित की सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

2 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

4 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

5 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

5 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

6 hours ago

नाखूनों के रंग और बनावट से जानें सेहत का हाल, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

हमारे शरीर के स्वास्थ्य का संकेत केवल चेहरे या त्वचा से ही नहीं, बल्कि नाखूनों…

9 hours ago