रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज, मंगलवार (18 फरवरी 2025) को अपराह्न 4:00 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी और निर्णय लिए जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, “मंईयां सम्मान योजना” की राशि जारी करने से संबंधित प्रस्ताव बैठक में आ सकता है। इस योजना के तहत लाभुक महिलाओं को पिछले दो महीनों से भुगतान नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि जनवरी और फरवरी महीने की राशि (कुल 5000 रुपये) एक साथ जारी की जा सकती है।
इसके अलावा, विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य अहम फैसलों पर भी आज कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने पहले ही बैठक की आधिकारिक पुष्टि कर दी थी। अब देखना होगा कि बैठक में और कौन-कौन से बड़े फैसले लिए जाते हैं।
गिरिडीह: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में…
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…
गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…
गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…