Giridih

काशियाडीह के मुखिया पर गाली-गलौज का आरोप, ग्रामीणों ने थाना में दिया आवेदन

Share This News

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के काशियाडीह पंचायत में मुखिया पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इसे लेकर शनिवार को कई ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपित मुखिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया की कथित अपमानजनक हरकतों से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। उनका आरोप है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी पंचायत बैठकों के दौरान कई बार विवाद हो चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्या है पूरा मामला?

शनिवार, 8 फरवरी 2025 को काशियाडीह पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सभा बिना किसी पूर्व सूचना के बुलाई गई, जिससे कई लोग इसमें शामिल नहीं हो सके। जब कुछ ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई, तो पंचायत के मुखिया भागीरथ मंडल ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को लिखित शिकायत दी है, जिसमें पंचायत कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है। साथ ही, उन्होंने मुखिया पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी अपील की है।

शिकायतकर्ताओं में JLKM केंद्रय सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा ताज उद्दीन अंसारी, अशरफ अंसारी, राजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, इफ्तिखार अंसारी, महेश, आफताब आलम, राशिदन बीबी, दिलबर अंसारी, कलीम अंसारी, किशन वर्मा कौसर अंसारी मुंशी बेसरा , इजराफिल अंसारी कुड्डूसअंसारी, सोनू सिंह, समसुद्दीन अंसारी राजीव कुमार सिंह ,रहमान अंसारी, मैरून खातून , असमा खातून, रामकिशोर, बबलू नाज समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

16 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

18 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

19 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

19 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

20 hours ago