गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित सिहोडीह मेन रोड पर सोलर लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिहोडीह निवासी ऋतिक कुमार राम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, विधायक मद से सड़क किनारे सोलर लाइट लगाई जा रही थी। इसी दौरान एक पोल 11,000 वोल्ट के हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया, जिससे ऋतिक इस करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बरगंडा चौक को जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं, समाजसेवी और स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…
बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…
अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…
गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…
पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…