Jharkhand

वेलेंटाइन डे पर प्रेमी ने तोड़ी शादी, आहत युवती ने कुएं में कूदकर दी जान

Share This News

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में वेलेंटाइन डे के दिन 18 वर्षीय रूबी कुमारी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 11वीं की छात्रा थी और अपनी नानी के घर रहती थी।

रूबी का गांव के ही सूरज यादव से प्रेम प्रसंग था। पिछले साल उसकी शादी गिरिडीह के बगोदर में तय हुई थी, लेकिन सूरज ने उसके अफेयर की बात बताकर शादी तुड़वा दी। मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां सूरज ने रूबी से शादी करने की हामी भरी और अप्रैल में शादी की तारीख तय हुई।

लेकिन वेलेंटाइन डे की सुबह सूरज ने फोन पर शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर रूबी ने घर के पास कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

12 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

13 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

15 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago