गिरिडीह: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन की विशेष टीम, साइबर पुलिस और सीआईडी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह और जमशेदपुर में लगातार छापेमारी की जा रही है।
तीन नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर, दो गिरफ्तार
गढ़वा में तीन नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि कोडरमा में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों छात्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोह और उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में पढ़ते हैं।
ऑनलाइन कोचिंग सेंटर से जुड़े हैं तार
पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि नाबालिग आरोपियों का संपर्क कर्नाटक के उडुपी से संचालित एक ऑनलाइन कोचिंग सेंटर से था। छात्रों ने बताया कि उनके भाई और बहन ने व्हाट्सएप ग्रुप पर विज्ञान का प्रश्न पत्र भेजा था। इस मामले में भवनाथपुर पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक शाहिद अंसारी समेत सात छात्रों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
जमशेदपुर में भी एक छात्र गिरफ्तार
जमशेदपुर में भी एक विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में नकल सामग्री (पुर्जा) के साथ पकड़ा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नेटवर्क राज्यभर में कैसे फैला और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
आगामी परीक्षाओं पर भी जांच जारी
पुलिस और प्रशासन ने कोडरमा, गढ़वा और गिरिडीह में पेपर लीक की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष ने इन जिलों के उपायुक्तों (DC) को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आगामी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भी लीक तो नहीं हुए हैं। यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो प्रशासन आगे की परीक्षाओं को लेकर जरूरी कदम उठाएगा।
शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस मामले ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…
गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…
रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…