Pm kisan

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: जल्द जारी होंगे PM kishan की 19 वीं किस्त, डेट हुआ कंफर्म, जानें कब..

Share This News

देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक प्रमुख योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

इस दिन आएंगे आपके खाते में 19वीं किस्त 

PM-KISAN योजना के तहत 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि 24 फरवरी 2025 को यह किस्त जारी कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस किस्त को जारी करेंगे, और इस दौरान वे बिहार के भागलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि भेजी जाएगी।

DBT ऑन करवाना जरूरी

अगर आप इस योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि 19वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंचे, तो आपको अपने बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का विकल्प ऑन कराना होगा। अगर यह विकल्प सक्रिय नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए जल्द से जल्द अपने बैंक की शाखा में जाकर इसे अपडेट करवा लें।

अब तक कितने किसानों को लाभ?

PM-KISAN योजना के तहत अब तक 13 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं, और 19वीं किस्त जारी होने के बाद यह संख्या और बढ़ जाएगी। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

Recent Posts

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

23 minutes ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

41 minutes ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

12 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

18 hours ago

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रंगों और उमंग का होली मिलन समारोह

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में मंगलवार को बी.एड और डी.एल.एड प्रशिक्षणार्थियों ने शिक्षकों के…

19 hours ago

होली 2025: भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, इन 3 राशि वालों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी!

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला होली का त्योहार इस साल कुछ…

23 hours ago