Giridih

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

Share This News

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का भावपूर्ण माहौल में विसर्जन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं, शिक्षक और कॉलेज कर्मी उपस्थित रहे।

विसर्जन से पूर्व मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई, जिसमें छात्राओं और शिक्षकों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। आरती के बाद विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें पूरे रास्ते मां सरस्वती के जयकारे गूंजते रहे।

महिला कॉलेज से निकले जुलूस के साथ प्रतिमा को शास्त्री नगर घाट ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को विदाई दी। इस दौरान छात्राओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर मां के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इधर, सर जे.सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने भी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया। छात्राएं रंग-अबीर खेलती हुईं जुलूस में शामिल हुईं और जयकारों के साथ मां सरस्वती को विदाई दी।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

 

Recent Posts

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

5 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

5 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

14 hours ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

1 day ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: जल्द जारी होंगे PM kishan की 19 वीं किस्त, डेट हुआ कंफर्म, जानें कब..

देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें…

2 days ago

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की जनवरी और फरवरी की राशि एक साथ देने की तैयारी, लाभुक अब भी कर रहे इंतजार…

रांची: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को जनवरी माह की…

2 days ago