Giridih

न्यू गिरिडीह स्टेशन पर हंगामा: ट्रेन में चढ़ने को लेकर यात्रियों ने किया विरोध प्रदर्शन..

Share This News

गिरिडीह : गोड्डा से दिल्ली जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के गिरिडीह स्टेशन पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। भारी भीड़ के कारण कई यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की जगह नहीं मिली, जिससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन के दरवाजे नहीं खुलने से उन्हें चढ़ने में दिक्कत हुई। हालात बिगड़ते देख कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

मौके पर पहुंचकर एसडीपीओ सदर जितवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम प्रसाद और इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और ट्रेन को रवाना किया।

इस दौरान कुंभ जाने वाले श्रद्धालु और रिजर्वेशन कराने वाले यात्री बड़ी संख्या में मौजूद थे, जिससे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

2 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

4 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

5 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

5 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

5 hours ago

नाखूनों के रंग और बनावट से जानें सेहत का हाल, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

हमारे शरीर के स्वास्थ्य का संकेत केवल चेहरे या त्वचा से ही नहीं, बल्कि नाखूनों…

9 hours ago