Giridih

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

Share This News

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद और चेक बाउंस मामलों पर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान मासिक लोक अदालत भी आयोजित हुई, जिसमें कुल 86 मामलों का निपटारा किया गया और 28 लाख 31 हजार 650 रुपये की सुलहनीय राशि वितरित की गई।

यह विशेष लोक अदालत झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देशानुसार आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह श्री मनोज चंद्र झा (प्रभार) और सचिव श्रीमती सीमा मिंज (प्रभार) ने किया।

न्यायालय के बोझ में कमी, पक्षकारों को राहत

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज चंद्र झा ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों और पक्षकारों को सहमति के आधार पर मामलों का शीघ्र समाधान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित निपटारा होने से न केवल न्यायालय पर बोझ कम होता है, बल्कि पक्षकारों को समय और धन की भी बचत होती है।

सचिव श्रीमती सीमा मिंज ने लोक अदालत में उपस्थित अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सराहनीय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न्यायिक प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाते हैं। उन्होंने सभी पक्षकारों को लोक अदालत का लाभ उठाने और अपने मामलों का शीघ्र समाधान कराने की अपील की।

गिरिडीह न्यायमंडल द्वारा इस विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अपर कुटुंब न्यायाधीश श्री अमित कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों और पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर मामलों को चिन्हित किया गया था। पूर्व में ही पक्षकारों को नोटिस भेजकर सूचित किया गया था।

लोक अदालत के लिए कुल पांच पीठों का गठन किया गया, जहां पीठासीन पदाधिकारियों ने आवंटित मामलों का निपटारा किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री प्रिया, न्यायिक पदाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव, गिरिडीह न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी, विद्वान अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी, पारा लीगल वालंटियर्स और मीडिया कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

9 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

12 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

1 day ago