Giridih

रोटरी गिरिडीह द्वारा 14 – 21 फरवरी तक आयोजित प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए मरीजों के चयन की प्रक्रिया शुरू, मरीजों की प्रारंभिक जांच आज संपन्न..

Share This News

गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह द्वारा आगामी 14 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए मरीजों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में 2 फरवरी (रविवार) को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में प्रारंभिक जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां 85 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 45 मरीजों का चयन किया गया, जिनका ऑपरेशन अमेरिका से आने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा।

शिविर में मरीजों की जांच करने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. विकास माथुर, डॉ. विनय गुप्ता और डॉ. विकास लाल शामिल रहे। मरीजों का रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस मुफ्त सेवा का लाभ मिल सके।

रोटरी गिरिडीह के सदस्यों की अहम भूमिका

इस कैंप के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, सचिव मयंक राजगढ़िया, कैंप संयोजक विजय सिंह, राजेंद्र बगड़िया, प्रकाश सहाय, अमित गुप्ता, नवीन सेठी, गुरप्रीत सिंह, मनीष वर्णवाल, सारंग केडिया, देवेंद्र सिंह, मनीष तर्वे, विकास बगड़िया, अभिषेक जैन, आशीष तर्वे, अमित अग्रवाल, प्रशांत बगड़िया, डॉ. तारक नाथ देव सहित रोटरी नेत्र चिकित्सालय के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Recent Posts

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

27 minutes ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

15 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

15 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

17 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

1 day ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

2 days ago