Accident

खोरीमहुआ चौक पर हादसों का सिलसिला जारी, डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक…

Share This News

गिरिडीह: जिले के खोरीमहुआ चौक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को एक बार फिर एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हालांकि, इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और ड्राइवर को सिर्फ मामूली चोटें आईं, लेकिन इस बार भी प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

लगातार हो रही दुर्घटनाएं, फिर भी प्रशासन मौन

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर के कारण यहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने बताया कि इस चौक से तीन दिशाओं में वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन कहीं भी उचित साइन बोर्ड या ट्रैफिक संकेतक नहीं लगे हैं। इसकी वजह से आए दिन वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने पहले भी की थी मांग, पर नहीं मिला कोई समाधान

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी प्रशासन से यहां ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग की थी, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस चौक पर यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आगे और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

प्रशासन से अविलंब समाधान की मांग

घटनाओं से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खोरीमहुआ चौक पर जल्द से जल्द जरूरी यातायात संकेतक लगाए जाएं और सड़क सुरक्षा उपाय किए जाएं।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

8 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago