WhatsApp Channel
Join Now
झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू राज्य के रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी के सवाल पर उत्तर दिया। मंत्री ने कहा अब राज्य में कार्यरत रसोइयों को प्रति माह 3000 रुपए मानदेय मिलेगा, जो पहले से अधिक है।
पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव से पहले रसोइया आंदोलन के दौरान मानदेय बढ़ोतरी की मांग उठाई गई थी, जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि अब तक रसोइयों को दस महीने का मानदेय दिया जाता था, लेकिन अब यह 12 महीने तक मिलेगा वो भी 3000 महिने।
इस फैसले से राज्य के हजारों रसोइयों को आर्थिक लाभ मिलेगा और उनकी स्थिति बेहतर होगी।