Giridih

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share This News

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों—हरि लाल दास, बसंत कुमार दास और सोमर दास को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा और खून पोछने में इस्तेमाल किया गया गमछा भी बरामद किया है।

एसपी डॉ. विमल कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की रात बुढ़वा तालाब के पास उमेश दास (निवासी- थाना डुमरी, गिरिडीह) की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई राजदेव दास ने पचम्बा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले के त्वरित खुलासे के लिए वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) कौशर अली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। लगातार छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड में संलिप्त अपराधी फरार होने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर पर छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और खून से सना गमछा बरामद कर लिया है।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

57 minutes ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

6 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

6 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

7 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

24 hours ago

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रंगों और उमंग का होली मिलन समारोह

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में मंगलवार को बी.एड और डी.एल.एड प्रशिक्षणार्थियों ने शिक्षकों के…

1 day ago