बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कुल 19,838 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 6,717 पद आरक्षित हैं।
आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 18 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2025
आवेदन वेबसाइट: csbc.bih.nic.in
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं (इंटरमीडिएट) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा:
सामान्य वर्ग: 18 से 25 वर्ष
पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 18 से 27 वर्ष
पिछड़ा वर्ग (महिला): 18 से 28 वर्ष
SC/ST (पुरुष/महिला): 18 से 30 वर्ष
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में दो चरण होंगे:
1. लिखित परीक्षा: इसमें न्यूनतम 30% अंक लाने जरूरी होंगे, अन्यथा अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किए जाएंगे।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इसमें दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी परीक्षाएं होंगी।
शारीरिक मानदंड
लंबाई:
सामान्य/पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 165 सेमी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 160 सेमी
SC/ST (पुरुष): 160 सेमी
सभी वर्ग की महिलाएं: 155 सेमी
सीना (केवल पुरुषों के लिए):
सामान्य/पिछड़ा वर्ग: 81-86 सेमी
SC/ST: 79-84 सेमी
महिलाओं का न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के नियम
गोला फेंक (12 पाउंड का गोला):
पुरुषों को कम से कम 16 फीट और महिलाओं को 12 फीट फेंकना अनिवार्य।
अधिकतम अंक: 25 अंक
ऊंची कूद:
पुरुषों के लिए न्यूनतम 4 फीट, महिलाओं के लिए 3 फीट जरूरी।
अधिकतम अंक: 25 अंक
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹675
SC/ST/महिला उम्मीदवार/थर्ड जेंडर: ₹180
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
कैसे करें आवेदन?
1. आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
2. “Bihar Police Constable Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
4. शुल्क का भुगतान कर आवेदन सबमिट करें।
रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…
अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…
गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…
पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…
सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में मंगलवार को बी.एड और डी.एल.एड प्रशिक्षणार्थियों ने शिक्षकों के…