रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। 8 मार्च आनी आज झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक रिसॉर्ट में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के विज़न के तहत झारखंड पर्यटन विभाग ने यह विशेष पहल की है।
झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JTDC) के प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह कदम महिलाओं को प्रकृति की सुंदरता और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और ताजगी का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…
बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…
अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…
गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…
पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…