अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़कीटांड आजीविका महिला संकुल संगठन के महिलाओं को किया गया सम्मानित

Share This News

गांडेय (गिरिडीह): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़कीटांड आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड, जो पलाश (JSLPS) के तहत संचालित हो रहा है, ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस संकुल संगठन के माध्यम से विभिन्न पंचायतों की महिलाएं सखी मंडल और ग्राम संगठन के जरिए साप्ताहिक व मासिक बचत कर रही हैं। साथ ही, आजीविका के विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वे स्वावलंबी बन रही हैं।

गांडेय प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में पशुपालन, कृषि, स्वरोजगार, DDUGKY और फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत महिलाएं समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया:

पशुधन प्रबंधन: उदयपुर पंचायत की दुलारी देवी ने बकरी कृमिकरण और टीकाकरण में बेहतर कार्य कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

फूलो झानो आशीर्वाद योजना: नवजीवन सखी बिमला देवी को सम्मानित किया गया।

बैंकिंग सेक्टर: BOI महेशमुंडा की बैंक सखी सोनी देवी और BOI गांडेय की रीना कुमारी को सम्मान मिला।

ऑनलाइन पंजीकरण: राधिका देवी को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

सखी मंडल संचालन: सबसे अधिक सदस्यता दिलाने के लिए अर्चना देवी, जबकि अधिकतम सखी मंडल संचालन के लिए पूनम देवी को सम्मान मिला।

एंटरप्राइज प्रमोशन: CRP-EP बबीता देवी को सम्मानित किया गया।

सक्रिय महिला: सहोद्री देवी को उनकी भूमिका के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

संकुल संगठन नेतृत्व: संकुल संगठन की अध्यक्ष ऊषा देवी और लेखपाल समीक्षा कुमारी को उनके योगदान के लिए सराहा गया।

 

JSLPS अधिकारियों ने की महिलाओं को आगे बढ़ने की अपील

JSLPS गांडेय के प्रखंड प्रबंधक संदीप मिंज, BPO JSLPS सुनील वैराग्य और फील्ड थीमेटिक कोऑर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने संकुल की महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़ें और उनका लाभ उठाएं।

इस कार्यक्रम में IPRP लीलो कुमार दास, सामुदायिक समन्वयक बसंत कुमार वर्मा समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। प्रमुख रूप से पिंकी देवी, बनो बीबी, रूप देवी, बबीता देवी, पूनम देवी, बिमला देवी, तलों सोरेन, सहोद्री देवी, हेमलता देवी, चांदनी देवी, उर्मिला हंसदा, लुसी किस्कू और JRP शोएब अख्तर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।