गिरिडीह: बगोदर प्रखंड के पांच मजदूरों का साउथ अफ्रीका के नाइजर में अपहरण, मुख्यमंत्री ने मामले को लिया संज्ञान…

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो और मुंडरो पंचायत के पांच मजदूरों का नाइजर में अपराधियों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर नाइजर में केपीटीएल कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन के प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। 25 अप्रैल को कार्य के दौरान अचानक हथियारबंद अपराधियों के एक ग्रुप ने हमला कर मजदूरों का अपहरण कर लिया। सभी मजदूर पिछले साल जनवरी में काम के सिलसिले में नाइजर गए थे।

घटना की जानकारी सामने आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत इस मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ के माध्यम से केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को जानकारी दी और मजदूरों की सकुशल रिहाई के लिए मदद की अपील की है।

विदेश में मजदूरी करने गए इन मजदूरों के अपहरण की खबर से उनके परिवारों में चिंता का माहौल है। प्रशासन और सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द मजदूरों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page