झारखंड में गर्मी का असर अब तेज़ी से महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में तेज धूप और शुष्क मौसम बना रहेगा। खास तौर पर 23 और 24 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जैसे जिलों में भीषण गर्मी और उमस का प्रभाव रहेगा। इसके बाद 25 और 26 अप्रैल को इन्हीं जिलों में लू चलने की स्थिति बन सकती है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 25 अप्रैल तक राज्य भर में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवा देखने को मिली। सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम के गुराबंधा इलाके में 9.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं, डाल्टनगंज सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुमला में सबसे कम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”