मंत्री सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह के अरगा घाट का किया निरीक्षण, छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

Share This News

गिरिडीह: चैती छठ पूजा को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री सुदीवय कुमार ने मंगलवार को गिरिडीह के मुख्य छठ घाट, अरगा घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मंगलवार से नहाय-खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय चैती छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय कुमार सिंह, अजय कांत झा समेत कई अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। इसके अलावा नगर निगम गिरिडीह के पदाधिकारी और कर्मी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। नगर निगम ने घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने का दावा किया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

Related Post