कश्मीर के पहलगाम शहर के पास स्थित ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकांश पर्यटक शामिल हैं। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में अब तक की सबसे बड़ी आतंकी घटना मानी जा रही है।
घटना के बाद झारखंड के बोकारो में रहने वाले मोहम्मद नौशाद ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करते हुए लिखा, “थैंक यू पाकिस्तान”, जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बीच बोकारो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नौशाद को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो मिल्लत नगर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस नौशाद से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा आपत्तिजनक पोस्ट क्यों किया।
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”