रांची: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के छह राज्यों में बौछार और आंधी-तूफान का असर देखने को मिल रहा है। इसी के तहत झारखंड के लिए भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में 2 अप्रैल से मौसम में बड़ा बदलाव होगा और तीन दिनों तक तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
2 अप्रैल को इन 13 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 2 अप्रैल को झारखंड के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इस दिन हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
अलर्ट वाले जिले:
गढ़वा
पलामू
चतरा
कोडरमा
हजारीबाग
लातेहार
लोहरदगा
रामगढ़
रांची
खूंटी
गुमला
सिमडेगा
पश्चिमी सिंहभूम
3 अप्रैल को 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
3 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होगी। तेज हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। वज्रपात की भी संभावना है।
अलर्ट वाले जिले:
गढ़वा
पलामू
चतरा
कोडरमा
हजारीबाग
लातेहार
लोहरदगा
रामगढ़
रांची
खूंटी
गुमला
सिमडेगा
पश्चिमी सिंहभूम
4 अप्रैल को 20 जिलों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट
4 अप्रैल को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और मध्य भागों में भारी ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान और वज्रपात भी हो सकता है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। उत्तरी-मध्य और दक्षिण-पश्चिमी भागों में भी गरज के साथ बारिश होगी।
अलर्ट वाले जिले:
लोहरदगा
गुमला
सिमडेगा
पश्चिमी सिंहभूम
खूंटी
रांची
रामगढ़
हजारीबाग
कोडरमा
गिरिडीह
धनबाद
बोकारो
सरायकेला-खरसावां
पूर्वी सिंहभूम
जामताड़ा
देवघर
दुमका
पाकुड़
गोड्डा
साहिबगंज
सावधान रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान बिजली के खंभों, पेड़ों और कच्चे मकानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसान भाइयों को भी अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है।