गिरिडीह से रांची जा रही पम्मी ट्रेवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

Share This News

गिरिडीह: गिरिडीह से रांची जा रही पम्मी ट्रेवल्स की बस शनिवार सुबह दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा टाटीझरिया के आगे एक पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर में हुआ। घटना में सात से आठ यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सुबह करीब 10:10 बजे गिरिडीह से रांची के लिए रवाना हुई थी। टाटीझरिया पार करने के बाद सामने से आ रही पिकअप से तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

 

घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Post