झारखंड में पुलिस-नक्सल मुठभेड़: कांस्टेबल सुनील धान शहीद, कोबरा जवान घायल ,राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि …

1 Min Read
Share This News

झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई तीव्र मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान को आईईडी ब्लास्ट में जान गंवानी पड़ी। घटनाक्रम के दौरान कोबरा का एक जवान भी घायलों की श्रेणी में शामिल हो गया। दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान कांस्टेबल सुनील धान की मौत हो गई।

आज रविवार को झारखंड जगुआर रांची पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए शहीद जवान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही, शोकाकुल परिवार के साथ मिलकर शहीद के परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए उन्हें ढ़कास बंधाया गया।

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल सुनील धान, जो झारखंड के खूंटी जिले के निवासी थे, नक्सलियों द्वारा दो बार आईईडी ब्लास्ट का शिकार हुए थे। दूसरी ब्लास्ट के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थीं जिसके पश्चात एयरलिफ्ट द्वारा रांची में भर्ती कराया गया था। किन्तु उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version