झारखंड में आज भी कई इलाकों में बारिश की संभावना, धनबाद समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

1 Min Read
Share This News

रांची: झारखंड में गुरुवार से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर-पूर्व बिहार व उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य भर में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं, ओलावृष्टि और वज्रपात की घटनाएं भी दर्ज की गईं, जिससे राज्य में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने धनबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट और रांची, खूंटी, बोकारो, गिरिडीह, सिमडेगा, गुमला व रामगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि मौसम में यह उतार-चढ़ाव 14 अप्रैल तक जारी रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version