WhatsApp Channel
Join Now
गिरिडीह: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बार फिर एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने गिरिडीह में दबिश दी और एक घूसखोर को रंगेहाथ पकड़ा।
धनबाद ACB की टीम ने जमुआ प्रखंड के टीकामगहा पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक राजेश साहू को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक द्वारा मजदूरी भुगतान के नाम पर ग्रामीणों से बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने ACB धनबाद को गुप्त रूप से सूचना दी।
सूचना की पुष्टि होते ही ACB की टीम ने छापेमारी कर राजेश साहू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर धनबाद ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।