Jac Class 8th Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी, 5.2 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

Share This News

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज, 20 मई 2025 को कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस वर्ष राज्यभर से 5.2 लाख से अधिक छात्रों ने मार्च 2025 में आयोजित हुई परीक्षा में हिस्सा लिया था।

JAC ने रिज़ल्ट जारी करते हुए बताया कि छात्र अपना परिणाम jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि, कक्षा 8वीं का रिज़ल्ट यूजर आईडी और पासवर्ड से ही देखा जा सकता है, जो स्कूल के प्रिंसिपल के पास उपलब्ध होता है।

इसलिए छात्र अपने-अपने विद्यालयों से संपर्क कर परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रिज़ल्ट में छात्रों का नाम, विषयवार अंक, कुल प्राप्तांक और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण की स्थिति दर्ज होगी।

इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों के अकादमिक स्तर का मूल्यांकन किया गया है, जो आगे की पढ़ाई के लिए एक मजबूत आधार साबित होगा।