Jac matric result : पीरटांड़ की स्मृति कुमारी बनीं गिरिडीह की जिला टॉपर, 96.6% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

Share This News

गिरिडीह: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार गिरिडीह जिले से पीरटांड़ प्रखंड स्थित मॉडल स्कूल, कुम्हरलालो की छात्रा स्मृति कुमारी ने जिला में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्मृति ने कुल 483 अंक (96.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है।

पारा शिक्षक अशोक सिंह की पुत्री स्मृति

स्मृति पीरटांड़ के पालगंज पंचायत निवासी पारा शिक्षक अशोक सिंह की पुत्री हैं। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्मृति तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है, जो न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

स्मृति की इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया और स्थानीय समुदाय में लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी परिस्थिति में सफलता पाई जा सकती है।

Related Post