गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक सह प्रदेश जनजाति सह कार्य प्रमुख मंटू मुर्मू ने की। उन्होंने कहा कि अभाविप अपनी स्थापना काल से ही हर वर्ष सदस्यता महाअभियान चलाती है। परिषद के कार्यकर्ता इस अभियान को एक पर्व की तरह मनाते हैं।
मंटू मुर्मू ने बताया कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्र और शिक्षकों के हित में निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय नायकों के प्रति सम्मान भाव को जागृत करना तथा संविधान की मर्यादा के अनुरूप कार्य करना है।
Advertisement
इस अवसर पर विभाग संयोजक विजय ओझा ने कहा कि संगठन में उन्हीं लोगों का स्वागत है, जिनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की कि वे एबीवीपी की वेबसाइट पर जाकर संगठन की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यशाला में नगर सह मंत्री दीपा कुमारी, कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी, अनीश राय, सिमरन कुमारी, अंजली कुमारी, विष्णु मुर्मू, संतोष सोरेन, अभिजीत सिन्हा, कृष्ण कुमार, केशव भक्त, दीपक वर्मा, पायल कुमारी एवं विवेक कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।