गिरिडीह में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा का सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

Share This News

गिरिडीह: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गिरिडीह द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर लगा “काला धब्बा” करार देते हुए कांग्रेस की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पूर्व कांग्रेस ने देश को संकट में डाला था, लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र को पुनः मजबूत करने का कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। दिवंगत सेनानियों के परिजनों को भी सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। जो सेनानी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें उनके घर जाकर सम्मानित करने की बात कही गई।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में आपातकाल के दौर में हुए संवैधानिक उल्लंघनों, दमन और जनता की आवाज़ को दबाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। 

Related Post