शहादत दिवस पर फॉरवर्ड ब्लॉक ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, कहा, जल-जंगल-जमीन-संस्कृति बचाने की लड़ाई ही बिरसा को सच्ची श्रद्धांजलि!

Share This News

धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत की 125वीं बरसी पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा कहा कि, उनके सपने अभी अधूरे हैं जिसे पूरा करने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प हमें लेना चाहिए। यही मौजूदा वक्त उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

स्थानीय बिरसा चौक पर पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव की अगुवाई में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते चलने का संकल्प दोहराया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

मौके पर श्री यादव ने कहा कि, देश की मौजूदा केंद्र सरकार इस देश की संपदा, जल-जंगल-जमीन सब कंपनियों के हाथों लुटाने में लगी है। भगवान बिरसा इसके खिलाफ थे और उन्होंने अबुआ राज (जनता का राज) लाने का सपना देखा था। कहा कि, जो लोग बिरसा मुंडा जैसे अमर शहीदों के सपनों के खिलाफ हैं, आज वे भी उन्हें याद करने का नाटक कर रहे हैं। लोगों को इनसे सचेत रहने की जरूरत है।

मौके पर अन्य के अलावा फॉरवर्ड ब्लॉक नेता मनोज यादव, शंभू तुरी, चंदन कुमार, मुकेश यादव, शिवम दास, खुशी दास, राजेश दास आदि थे।

Related Post