गिरिडीह डीसी श्री रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन…

Share This News

गिरिडीह:- उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए लोगों से उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया।

आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा, कल्याण, छात्रवृति आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कारवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जाय और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ उन्हें लाभान्वित किया जाय। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि केवल जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रखंड स्तर पर भी जन समस्याओं को प्राथमिकता से देखते हुए उसका निदान किया जाए । 

इस हेतु सभी अंचल कार्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस में पूर्वाह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसका निराकरण करने हेतु अंचलाधिकारी को निदेशित किया गया है।

आम नागरिकों को परेशानी न हो एवं कार्यालयों का बार बार चक्कर न लगाना पड़े इसका सभी अधिकारी विशेष ध्यान रखें। 

Related Post