जनता को विकास नहीं, मिला धोखा: डमरगुरहा में बड़ी संख्या में लोगों ने थामा फॉरवर्ड ब्लॉक का दामन, बनाई संगठन की नई इकाई

विभिन्न दलों को छोड़ फॉरवर्ड ब्लॉक में शामिल हुए लोग। ब्रांच गठित कर लिया जनसंघर्ष का संकल्प।

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • डमरगुरहा ग्राम में बड़ी तादाद में लोगों ने विभिन्न दलों का साथ छोड़ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का दामन थामा।
  • विकास के नाम पर हुआ धोखा - राजेश यादव
  • मूलभूत सुविधाओं से अछूत हैं गांव।
  • गांव में पार्टी ब्रांच तथा किसान सभा की कमिटी की गई गठन।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: डमरगुरहा गांव में सोमवार को आयोजित एक जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न राजनीतिक दलों का साथ छोड़ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व जिला परिषद सदस्य व फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव की अगुवाई में लोगों ने पार्टी की स्थानीय ब्रांच और किसान सभा की कमिटी का गठन किया तथा जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

सभा में गांव व पंचायत की समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सरकार की उपेक्षात्मक नीति और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि हर चुनाव में वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही नेता नदारद हो जाते हैं।

IMG 20250617 18173097

सभा को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि गांडेय क्षेत्र की जनता को अब तक विकास के नाम पर केवल धोखा मिला है। उन्होंने कहा कि डमरगुरहा जैसे ग्रामीण इलाकों में सड़कें जर्जर हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, राशन के लिए लोगों को दूसरे गांव जाना पड़ता है, और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह नदारद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं पा रहे हैं, जबकि मजदूरों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है।

IMG 20250617 18174175

राजेश यादव ने स्थानीय प्रशासन और सरकारी कार्यालयों में आम जनता के साथ हो रहे व्यवहार को भी शर्मनाक बताया और कहा कि आज भी लोग ब्लॉक, अंचल और थाना में अपने छोटे-छोटे कामों के लिए दर-दर भटकते हैं।

सभा के अंत में लोगों ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थानीय ब्रांच तथा अग्रगामी किसान सभा की इकाई का गठन किया और एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों के लिए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।

संगठन में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में बहादुर यादव, सुनील कुमार राणा, किशोर यादव, रामदेव यादव, जगदीश यादव, मुकेश यादव, महावीर महतो, मुंशी यादव, रामू यादव, इंदिरा देवी, मोसेमत ललिता, सुनीता देवी, सबिता कुमारी, बिंदवा देवी, पुष्पा देवी, संजू देवी, रामचंद्र राणा, नारायण राणा, बासदेव राणा और बलदेव यादव सहित कई अन्य शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page