मुहर्रम को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च…

Pintu Kumar
5 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह:- मुहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुहर्रम पर्व शांति, समाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा के साथ मनाने को लेकर आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी, मुफस्सिल, थाना प्रभारी, पचंबा, थाना प्रभारी, टाऊन थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव ने कहा कि मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था संधारण के साथ-साथ अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। पर्व के निमित्त बेहतर समन्वय, सद्भाव, आपसी सौहार्द के साथ जिला प्रशासन व अन्य समुदाय के लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व को लेकर जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, ब्लॉक स्तर तथा थाना स्तर पर शांति समिति के सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर लिया गया है। बैठक के माध्यम से आमजनों से आह्वान किया गया है कि पर्व की गरिमा के साथ मुहर्रम पर्व मनाएं। इसके साथ ही पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। रूट मार्ग का ड्रोन, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से निगरानी किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी जिला प्रशासन नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही आवश्यक स्थलों पर बैरिकेडिंग भी किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष 24× 7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिलेवासियों के सामूहिक भागीदारी से पर्व में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। शांति और भाईचारा जिले की पहचान है। मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और एक-दूसरे से प्रेम बांटने का अवसर प्रदान करता है। त्योहार में सभी लोग खुशियों का माहौल बनाएं रखें। संयमित और अनुशासित तरीके से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक त्योहार मनाएं। त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक आवश्क तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। ड्रोन, सीसीटीवी, डिजिटल मीडिया के साथ-साथ सादे लिबास में भी प्रशासन निगरानी कर रही है। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मौके पर उपस्थित सदर अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीकांत या विस्पुते ने सभी से सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त प्रयास से विशेष एहतियायत एवं निगरानी बरती जा रही है। प्रशासनिक टीम अलर्ट मोड में है, ताकि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराया जा सके। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं पूरे जिलेवासियों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर धैर्य का परिचय दें और एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां बांटें। उन्होंने जुलूस निर्धारित मार्ग पर ही निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। उपद्रवी एवं असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की टीम पूरी सख्ती बरतेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page