गिरिडीह: साहेबगंज के भोगनाडीह में हुल दिवस के अवसर पर आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को गिरिडीह भाजपा महानगर इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। झंडा मैदान से शुरू हुई पदयात्रा टावर चौक पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन के साथ समाप्त हुई।
Advertisement
भाजपा नेताओं ने लाठीचार्ज को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार आदिवासियों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। हुल दिवस जैसे गौरवशाली मौके पर शांतिपूर्ण आदिवासी सभा पर बल प्रयोग, सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रतीक है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हेमंत सरकार हाय-हाय’ और ‘आदिवासियों पर जुल्म नहीं सहेगा झारखंड’ जैसे नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य की जनता इस बर्बर कार्रवाई को नहीं भूलेगी और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को इसका जवाब देगी।
भाजपा ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा, भाजपा नेता नुनु लाल मरांडी, सेवा निवृत्त अभियंता विनय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, संदीप दंगाइच, कामेश्वर पासवान, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा, सुमित सिंह, सिकंदर हेंब्रम, विवेक गुप्ता (विक्की), भाजपा नेत्री शालिनी वैश्यकियार सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।