एलआईसी कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल: निजीकरण व श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ किया विरोध

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

देशभर में केंद्रीय श्रमिक संगठनों और अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर एलआईसी के कर्मचारियों ने बुधवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया। गिरिडीह शाखा में इस हड़ताल की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा ने की, जबकि नेतृत्व सचिव धर्म प्रकाश ने संभाला।

%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A5%80. %E0%A4%8F%E0%A4%AE. D 20250702 200228 0000

इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा, भाकपा माले, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल समेत कई राजनीतिक दलों का नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ।

IMG 20250709 WA0209
एल आई सी कर्मियों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया समर्थन….

IMG 20250709 18370821 IMG 20250709 WA0208

हड़ताल का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनविरोधी और श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध करना था। खासकर सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों का निजीकरण, श्रम कानूनों में नियोक्ताओं के पक्ष में बदलाव, और एफडीआई की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% करने की योजना जैसी नीतियों के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन हुआ।

एलआईसी से जुड़ी प्रमुख मांगें:

केंद्र सरकार एलआईसी में अपनी 6.30% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है।

मानसून सत्र में एलआईसी एक्ट, इंश्योरेंस लॉ और आईआरडीए एक्ट में संशोधन विधेयक लाने की योजना।

वर्ष 2012 के बाद से वर्ग-3 और वर्ग-4 कर्मचारियों की बहाली नहीं हुई है। कर्मचारियों ने रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग की।

सामान्य जनहित के मुद्दे:

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण, और किसानों की आत्महत्याओं में वृद्धि प्रमुख चिंताएं हैं।

न्यूनतम वेतन ₹26,000 मासिक किया जाए।

नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

श्रमिकों पर थोपे गए चार श्रम कोड वापस लेकर पहले के 29 श्रम कानूनों को लागू किया जाए।

हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन:

हड़ताल को एलआईसी क्लास-1 ऑफिसर्स एसोसिएशन, विकास अधिकारी संघ, पेंशनर एसोसिएशन, और एलआईसी अभिकर्ता संघ का नैतिक समर्थन प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव धर्म प्रकाश, मंडलीय संगठन सचिव अनुराग मुर्मू, सहायक सचिव प्रवीण कुमार हंसदा, संयुक्त सचिव विजय कुमार एवं राजेश कुमार, उपाध्यक्ष कुमकुम वर्मा, उमानाथ झा, विनय कुमार, रोशन कुमार, श्वेता राजेश, प्रभाष शर्मा, देवनाथ दास, अनिल वर्मा, कुलजीत कुमार, रवि श्वेता कुमारी, अंशु कुमारी, सबा परवीन, संहिता सरकार, डेनियल मरांडी, नीतीश गुप्ता, प्रीतम मेहता, माहेश्वरी वर्मा, अभय कुमार, गौरव सिंह, नीरज कुमार, प्रदीप प्रसाद, पंकज कुमार, विजय मंडल, नागेश्वर साव, संजय गुप्ता

सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page