गिरिडीह टीम का जलवा : राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण सहित जीते 28 पदक…

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह : कोडरमा स्थित आर. पी. मोदी इंटरनेशनल स्कूल में 15 से 17 अगस्त तक आयोजित 25वीं सीनियर और 11वीं कैडेट राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की टीम ने कुल 28 पदक अपने नाम किए, जिनमें 14 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें गिरिडीह के 31 खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के नेतृत्व में उतरे थे, जिनमें से 28 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया

🏅 पदक विजेता खिलाड़ी

सीनियर रेगुलर क्योरोगी और पूमसे में नयन प्राचार्या ने दो स्वर्ण पदक जीते।

अंजुम आरा ने सीनियर फ्रेशर कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।

तनिषा आर्या ने कैडेट रेगुलर कैटेगरी में स्वर्ण, जबकि विकास ने रजत और राहुल राय ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

कैडेट फ्रेशर ग्रुप में बेबी रावी, आयशा बिनत अफजल, आरुष मंडल, विक्की मंडल, खुशी कुमारी, आर्यन राज, आयुष दास, आनंद कुमार, सुशांत मोदी, रौनक कुमार राय ने स्वर्ण पदक जीता।

वहीं विकास, आदित्य राज, अजय, गौतम, नितेश और दीपांशु ने रजत पदक अपने नाम किए।

इसके अलावा कोमल कुमारी गोंड, उदय कुमार दास और प्रिंस राज ने रजत, जबकि नितिन, कृतिका बर्मन और साक्षी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया।

इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से झारखंड टीम को राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूती मिलेगी। रेगुलर क्योरोगी और पूमसे में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, संरक्षक निर्भय शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page