गांडेय प्रखंड में आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के बैनर तले ‘जमीन बचाओ पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। पदयात्रा के बाद कार्यकर्ताओं ने दासडीह में धरना दिया और गिरिडीह उपायुक्त के नाम एक तीन सूत्री ज्ञापन अंचल अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीन मांगें रखी गईं –
1. दासडीह में अयोग्य व्यक्तियों के नाम की गई सरकारी जमीन की बंदोबस्ती रद्द की जाए।
2. पंडरी में भूदान की जमीन से अवैध घेराबंदी हटाई जाए।
3. गांडेय अंचल एवं प्रखंड कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाए।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पूर्व जिप सदस्य और फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि दासडीह के कुम्हारडीह मौजा की वह जमीन वर्षों से खेल मैदान और सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन दो भूस्वामियों को भूमिहीन बताकर उसकी बंदोबस्ती कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि इसे अनुसूचित जाति-जनजाति विहीन मौजा बताकर बंदोबस्ती की गई, जबकि वहां अनुसूचित जाति के परिवार रहते हैं।
राजेश यादव ने आरोप लगाया कि पंडरी में भू-माफियाओं ने प्रशासन और पुलिस की जानकारी के बावजूद भूदान की जमीन पर कब्जा कर लिया है। साथ ही गांडेय अंचल और प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यहाँ बिना पैसे दिए आम लोगों का कोई काम नहीं हो रहा।
Advertisement
यादव ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद लोगों को पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद थी, लेकिन भ्रष्टाचार पहले से अधिक बढ़ गया है। उन्होंने उपायुक्त से तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएँ शामिल हुए। मुख्य रूप से मनोज यादव, राजू पासवान, रोहित यादव, शनिचर सिंह, पंकज वर्मा, उत्तम राय, टहलु सिंह, नकुल सिंह, शिबू सिंह, महादेव हजाम, द्वारिका यादव, मनोज सिंह, कार्तिक सिंह, भैरो यादव, उमेश दास, मणि दास, रूपलाल दास, थाम्भी दास, दिनेश दास, अशोक दास, गेंदो दास, जागो दास, गुड्डू दास, नारायण दास, बैजनाथ दास, बासदेव दास, एवारी दास, भीम दास, टेटू राय, हीरो दास, बुधन दास, मेघलाल दास सहित कई महिला कार्यकर्ता जैसे टुसिया देवी, गिरजा देवी, अकली देवी, कुंती देवी, बिजली देवी, पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, यशोदा देवी, बसंती देवी, शांति देवी, कुसमी देवी, सीमा देवी, सुमति देवी, रोहणी देवी, सबिता देवी, रंजू देवी मौजूद रहीं।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।