गिरिडीह: जिला के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह पंचायत के बेड़गरी मौजा में बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित जयनाथ महतो (64 वर्ष) पिता स्व. रामेश्वर महतो, ग्राम जरीडीह, थाना-बिरनी, जिला गिरिडीह ने बताया कि घटना प्लॉट संख्या 309 (खाता संख्या 32, रकबा 2 एकड़) की जमीन पर हुई।
इस जमीन पर सिविल कोर्ट गिरिडीह से उनके पक्ष में डिक्री (कानूनी आदेश) भी पारित हो चुका है।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पहले से आवेदन थाना प्रभारी, एसपी सर और डीसी सर को दिया गया था।

इसके बाद 30 अक्टूबर 2025 को थाना में बुलाया भी गया था, लेकिन उससे पहले ही 29 अक्टूबर को सुबह लगभग 10:30 बजे दूसरे पक्ष के लोग बाहर से लोगों को बुलाकर खेत में पहुंचे और धान काटने लगे।
जब जयनाथ महतो और उनके बटाईदारों ने धान काटने से मना किया तो दूसरे पक्ष के 20–25 लोग हथियारों (लाठी, फरसा, तलवार, रॉड, पिस्तौल और मिर्च पाउडर) से लैस होकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले में कई लोग घायल हो गए।
कुछ घायलों का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को धनबाद रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के समय प्रशासन को पहले से सूचना होने के बावजूद भी वारदात हो गई।
पहले पक्ष के लोगों का आरोप है —
> “हमारे पास जमीन की कोर्ट से डिक्री है, फिर भी हमारे खेत में जबरन घुसकर धान काटा गया और हमला किया गया।”
पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बिरनी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।