गिरिडीह में बुलडोजर करवाई पुराना निगम परिसर की 22 दुकानों को किया गया ढेर…….

Share This News

गिरिडीह। नगर निगम की ओर से गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। टावर चौक स्थित पुराने नगर निगम परिसर में बनी करीब 22 दुकानों को तोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, दुकानदारों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी गई थी।

इस कार्रवाई का नेतृत्व उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने किया। मौके पर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा, अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

Advertisement

नगर निगम ने पूरे पुराने परिसर को अपने अधीन लेते हुए दुकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। उप नगर आयुक्त ने बताया कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार की गई है। कोर्ट ने आदेश दिया था कि 15 अक्टूबर तक दुकानदारों को नया स्थान उपलब्ध कराकर पुराने परिसर को खाली कराया जाए।

Advertisement

नगर निगम ने सभी 22 दुकानदारों को मकतपुर स्थित सब्जी मंडी में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से नया स्थान आवंटित कर दिया है। आदेश की समय सीमा समाप्त होने के बाद निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए पुराने परिसर को खाली कराया। अधिकारियों ने दुकानदारों से जल्द ही नए स्थान पर अपना व्यवसाय शुरू करने की अपील की।

Related Post