गिरिडीह : जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की शिकायतें — मईया सम्मान योजना, पेंशन, राशन कार्ड समेत कई समस्याओं का हुआ समाधान…

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह में शुक्रवार को जिला उपायुक्त  रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर की देखरेख में जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान जिले के कई इलाकों से लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

Advertisement

जनता दरबार में भूमि विवाद, मईया सम्मान योजना की दिक्कतें, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल की मांग, दाखिल-खारिज, पेंशन, राशन कार्ड, भू-अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूल संचालन जैसी समस्याएं सामने आईं।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

श्री ठाकुर ने सभी लोगों की बातें ध्यान से सुनीं और कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है और हर समस्या का निपटारा समय पर किया जाएगा।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page