गिरिडीह के किशोर मंडल को मिला आजसू का युवा प्रवक्ता का दायित्व…

Share This News

गिरिडीह। जिले के लोकप्रिय शिक्षक एवं पूर्व एबीवीपी नगर अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे किशोर मंडल को आझसू पार्टी का युवा प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस दायित्व के लिए उन्होंने आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को युवाओं तक सक्रिय रूप से पहुँचाने का कार्य करेंगे।

Advertisement

किशोर मंडल ने कहा कि अपने संगठनात्मक अनुभव और पूर्व की सक्रिय भूमिका का लाभ उठाते हुए वे वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में राज्य के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “आझसू पार्टी झारखंड के हितों की पार्टी है। मैं झारखंड के युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकार और विकास के लिए काम करूंगा।”

 

ज्ञात हो कि किशोर मंडल पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नगर अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे गिरिडीह के प्रतिष्ठित और छात्रों के बीच लोकप्रिय शिक्षक रहे हैं। फिलहाल वे रांची में निवास कर रहे हैं।

Advertisement

किशोर मंडल की इस नियुक्ति के बाद शिक्षकों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Advertisement
Related Post