दीपावली पर महिलाओं को सरकार का तोहफ़ा — मईयां सम्मान योजना की राशि 51 लाख लाभुकों के खातों में जाएगी, 1276 करोड़ रुपये हुए जारी…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: दीपावली के त्योहार से पूर्व झारखंड सरकार ने राज्य की करोड़ों महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में राशि भेजने का निर्देश जारी कर दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिलों को कुल 1276.4 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर दी है।

Advertisement..

जिला कोषागारों को भेजे गए निर्देश में साफ कहा गया है कि शुक्रवार से लाभुकों के बैंक खातों में मईयां सम्मान योजना की राशि भेजी जाएगी। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है कि दीपावली से पहले सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिल सके।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच राज्य की लगभग 51 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार चाहती है कि दीपावली जैसे बड़े पर्व पर महिलाओं को आर्थिक सहायता मिले ताकि वे अपने परिवार के साथ खुशी से त्योहार मना सकें।

Advertisement

गौरतलब है कि झारखंड सरकार ने इससे पहले भी रक्षा बंधन, करमा पूजा और दुर्गा पूजा जैसे त्यौहारों से पूर्व मईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खातों में भेजी थी। ताकि त्योहारों के दौरान महिलाओं को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सरकार का यह कदम सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा विभाग लगातार इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में जुटा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page