गिरिडीह:- झारखंड झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष्य में आज झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर सभी ग्राम संगठनों में विशेष आयोजन किया गया।
आज पूरे जिले के 1555 ग्राम संगठनों (VOs) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन आयोजनों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय रूप से भाग लेगी और अपनी प्रेरणादायक उपलब्धियां साझा करेंगी साथ ही साथ भेदभाव मुक्त, स्वस्थ और समृद्ध झारखंड निर्माण के लिए रणनीति बनाने का काम करेंगी और शपथ भी लेंगी. कार्यक्रम में चर्चा, परिचर्चा, रंगोली, रैली और बेहतर कार्य करने वाले कर्मी और सखी मंडल को सम्मानित किया जाएगा।
यह पहल झारखंड सरकार और JSLPS के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं की सशक्त भूमिका और आत्मनिर्भर झारखंड की भावना का उत्सव है।