बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र का आज, 24 नवंबर, 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वे उम्र बढ़ने से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कुछ दिनों तक भर्ती रहने के बाद उन्हें घर पर ही उपचार दिया जा रहा था, लेकिन अब उनके निधन की पुष्टि हो गई है।
धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1960 में आई फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। शोले, सीता और गीता, मेरा गांव मेरा देश, लोहा, धरम वीर जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग का चमकता सितारा बना दिया।
65 से अधिक वर्षों के करियर में उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। खासकर शोले में निभाया गया वीरू का किरदार आज भी दर्शकों की यादों में ताज़ा है।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।